यों च्रां च्रीं च्रूं
नक्षत्र विवरण वर्तमान प्रचलित Astrology और Astronomy के निर्धारित मापदण्डों से परे है! Reader has the full right not to believe it.
मंत्र: ॐ चोर गणेशाय नमः. बीजाक्षर: यों · च्रां · च्रीं · च्रूं.
चोर होना कोई बुरी बात नहीं, कृष्ण भी मक्खन चुराते थे। चतुर होने में भी कोई बुराई नहीं तथा चतुर्मुख ब्रम्हा के जैसे चारों दिशाओं का सूक्ष्म ज्ञान रखना भी एक विशेषता है। परंतु चतुराई तब थोड़ी असहनीय हो जाती है जब भूरा भगत भस्मासुर बन जाए। वषट नामक शिखा स्थान के न्यास में इस चोर नामक ऊर्जा के स्थान का ही ध्यान किया जाता है। यह चतुराई सेंट्रल ब्रेन के अंतर्गत आती है। उसे कुछ भी और कहना उचित नहीं होगा। मृत्यु एवं श्राद्ध-संबंधी प्रक्रिया में इस ऊर्जा का निर्विरोध साम्राज्य है। यह चोर कितनी भी चोरी करे, जेल कभी नहीं जाता। वह केवल इसलिए कि यह चोर कभी पकड़ा नहीं जाता। धन पर सदैव दृष्टि रोहिणी नक्षत्र का मूल है। विकृत परिस्थितियों में ये शातिर चोर, तस्कर हो सकते हैं जो स्वयं के अलावा किसी के नहीं होते। ये समय आने पर अपने गुरु, परिवार, पत्नी, बच्चे, मित्र, रिश्तेदार— किसी को भी ठग सकते हैं। कृत्तिका के जातक को तो अपने कर्मों का पश्चाताप हो भी सकता है, लेकिन रोहिणी के जातक को कभी भी अपनी गलतियों का एहसास नहीं होता।
यह चोरकूट विश्वयुद्ध कराने तक की क्षमता रखता है, राइट ब्रेन कंसल्टेंसी के अनुसार यह चोर प्रत्येक मनुष्य के भीतर है; ज्ञानी पंडित इसे शिखा में बाँधकर रखते हैं, अघोरी जटाओं में, और कुछ उपासक पूर्णतः मुंडित होकर इसे स्वच्छंद छोड़ते हैं।