Skip to content
RB
RIGHT BRAIN CONSULTANCYBE WISE & BE BETTER.
Client Login

NAKSHATRA 05 / 28

कृत्तिका — यमकूट

यां यीं यूं यैं

नक्षत्र विवरण वर्तमान प्रचलित Astrology और Astronomy के निर्धारित मापदण्डों से परे है! Reader has the full right not to believe it.

मंत्र: ॐ यं कृत्तिकायै नमः. बीजाक्षर: यां · यीं · यूं · यैं.

कुछ लोग परशुराम होते हैं जो पिता के कहने पर माता का गला काट देते हैं और कुछ लोग असमंजस के जैसे होते हैं, जो सोचने में ही समय लगा दें कि क्या सही है और क्या गलत। सभी परिस्थितियों को अपने वश में रखने की इच्छा शायद कृत्तिका के जातक को भी consciously न पता हो, लेकिन subconsciously कभी-कभी उन्हें लगता है कि वो तो हर तरफ से सही हैं, फिर शिव के नियम मार्कण्डेय के साथ पक्षपात क्यों कर रहे हैं। यं के हिसाब से तो शिव ही गलत हैं। यही वह परिस्थिति है जहाँ "सत्य" "सत" के ऊपर भारी हो जाता है और कीमत सत्य को भी चुकानी पड़ती है। उदाहरण के लिए यदि कृत्तिका का जातक किसी मकान मालिक के यहाँ किराए पर रह रहा हो और मकान खाली करते समय मकान मालिक सिक्योरिटी डिपॉज़िट लौटाने से मना करे, तो वह मकान में ताला मारकर चाबी अपने पास रख लेगा कि जब तक पैसा नहीं तब तक चाबी नहीं। दो महीने बाद भी यदि किराया नहीं मिले, तो अगली बार वह उसी बुजुर्ग मकान मालिक के घर में तोड़-फोड़ कर देगा और वह नुकसान सिक्योरिटी डिपॉज़िट के नुकसान से ज्यादा होगा। लेकिन कृत्तिका के जातक को कभी भी ये नहीं लगेगा कि उसने कोई गलत काम किया है। In his own judgment, he is always right. समस्या होने पर फोन पिताजी के पास। फिर बालक के बचपने का जवाब पिताजी देते हुए पाए जाएँगे। Krittika—always a child.

COOKIE CONSENT

Essential cookies support this website. Optional analytics and marketing are used only with your permission.